spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowगोरखपुर में सीएम, तो लखनऊ में डिप्टी सीएम ने किया योग

गोरखपुर में सीएम, तो लखनऊ में डिप्टी सीएम ने किया योग

-

  • प्रदेशभर में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों कार्यक्रम, लोगों ने किया योग

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया। राजनीतिक दलों के लोगों से लेकर आम आदमी तक ने इन कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग किया तो वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में योगाभ्यास किया।

गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह एमएलसी मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप नगर विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 100 से अधिक योग पार्क विकसित किए हैं। इन पार्कों में योग और संबंधित गतिविधियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहीं।

स्वस्थ शरीर से ही पूरे होते हैं सपने: योगी

 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, तभी व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा की शक्ति को बढ़ाने का माध्यम है। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है, जिसे वेदों, पुराणों और शास्त्रों ने आज तक जीवित रखा है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने सभी से अपील की कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहें।

वहीं दूसरी ओर मथुरा में

सांसद हेमा मालिनी, वाराणासी में प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों के साथ ही प्रत्येक जिले के प्रभारी मंत्रियों ने अपने-अपने जनपदों में जहां योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। वहीं क्षेत्रीय सांसदों और विधायकों के साथ ही भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

इसके अलावा पूरे प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों, स्वयं सेवी और समाज सेवी संस्थाओं के साथ ही आईएमए, इंजीनियर्स, व्यापारिक संगठनों ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। जिसके चलते शनिवार को सुबह से ही हर शहर और कसबे में चहल-पहल नजर आई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts