– फैक्ट्रियों और विद्युत कनेक्शन नियम तोड़ने के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। घरेलू बिजली कनेक्शनों पर चल रही अवैध फैक्ट्रीयों व अवैध गोदामों के कारण हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में बुधवार को शिवसेना के दर्जनों कार्यकतार्ओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकतार्ओं ने बताया कि, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के किदवई नगर में अवैध बिजली कनेक्शन अवैध कपड़ा गोदाम में लगी आग से 6 मौतों का जिम्मेदार कौन है। यदि 2 वाट के बिजली कनेक्शन पर फैक्ट्री गोदाम चल रहा था तो फिर बिजली विभाग क्या कर रहा था। इसी से यदि आवासीय क्षेत्र में अवैध फैक्ट्री गोदाम चल रहें हैं, तो एमडीए क्या कर रहा है।
उन्होंने कहा कि, एक तरफ तो भ्रष्ट आवास विकास के कारण शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट को अवैध घोषित कर गिराया जा रहा है, और भ्रष्ट आवास विकास की करनी का दोष अब व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।
इसी तरह से अब मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भ्रष्ट एमडीए और भ्रष्ट बिजली विभाग के कारण आवासीय क्षेत्र में अवैध फैक्ट्रीयों और कारखानों का जाल बिछा पडा है और ये दोनों भ्रष्ट विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार करते रहते है।
अब जब किदवई नगर जैसा हादसा हो गया तो दोनों ही भ्रष्ट विभाग इतिश्री करने में लगे हैं, इससे समस्त महानगर की जनता में आक्रोश व्याप्त है, जिससे कभी भी कानून व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है।
इसलिए शिवसेना मांग करती है कि, एमडीए और बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए आवासीय क्षेत्रों में खुली फैक्ट्रीयों और गोदामों पर तुरंत रोक लगाई जाए। नहीं तो कभी भी बड़ी घोषणाएं हो सकती है।

