HomeTrendingविद्युत पोल से निकली चिंगारी, दो कारें जलीं

विद्युत पोल से निकली चिंगारी, दो कारें जलीं

-

दमकल की गाड़ियों ने करीब 30 मिनट में पाया काबू , बाकी गाड़ियों को बचाया


नोएडा। सेक्टर-55 सी ब्लॉक के पास मंगलवार देर रात इलेक्ट्रिक पोल में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। पोल से निकली चिंगारियों ने नीचे पार्किंग में खड़ी दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग फैल गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय निवासियों ने आग की लपट उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा लिया गया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और संपत्तियों को नुकसान होने से बचा लिया गया।

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक पोल में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि पार्किंग में खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में पुराने बिजली पोल और तारों की जांच कराने व नियमित रखरखाव की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts