Homeउत्तर प्रदेशMeerutपंज प्यारे धर्म सिंह गुरुद्वारा साहिब के सेवक का निधन

पंज प्यारे धर्म सिंह गुरुद्वारा साहिब के सेवक का निधन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। गांव सैफपुर कर्मचंदपुर में पंज प्यारे गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह का निधन हो गया। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से सिख समाज में शोक छा गया है।मेरठ में हस्तिनापुर के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर स्थित पंज प्यारे गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह का दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इस खबर से सिख समाज में शोक छा गया।

प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह 24 साल से गुरुद्वारा की देखरेख कर रहे थे। गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह के पंज प्यारे भाई धर्म सिंह की जन्म स्थली पर स्थित है। कार सेवक बाबा शान ने बताया कि बाबा जोगिंदर सिंह पिछले 15 दिनों से बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे, जहां बृहस्पतिवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सिख समाज में शोक छा गया।
उन्होंने बताया कि बाबा जोगिंदर सिंह का शुक्रवार की सुबह गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में सरोवर साहब के समीप अंतिम संस्कार किया गया। गुरुद्वारा के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जसकरण सिंह ने बताया कि हजारों सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में बाबा जोगिंदर सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts