Homepolitics newsमुख्यमंत्री योगी ने लिया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का जायजा

मुख्यमंत्री योगी ने लिया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का जायजा

-

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में महिलाओं और युवाओं को सम्वोधित किया 


शारदा रिपोर्टर

मेरठ।  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने सालवा मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा-विकास के मुद्दे पर मेरठ क्या पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश कहीं पिछड़ने नहीं पाएगा। मेरठ को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने कहा की ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। हम ऊर्जा से भरपूर युवा उद्यमी दे रहें हैं। 2047 में भारत विकसित भारत होगा। इसे कोई रोक नहीं सकता। यूपी में बेरोजगारी की कमी आई है। आप अगली बार महाकुंभ जाएंगे तब तक गंगा एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हो जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर मेरठ पहुंचे। यहां से निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी गए। यहां करीब 40 मिनट तक रहे। फिर हेलिकॉप्टर से सीसीएसयू कैंपस पहुंचे। यहां मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के युवाओं से मिले और उनको सम्वोधित किया।
सीएम योगी कहा- हमने विकास कार्यों में पैसा लगाया। 200 से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण कराया। फ्लाइओवर, अंडरपास बनाए। मंदिरों के लिए अच्छे कॉरिडोर बनाए। मेरठ तो क्रांतिधरा है। यहां बाबा औघड़नाथ का मंदिर न केवल आध्यात्मिक बल्कि क्रांति की प्रेरणा प्रदान करने वाला है। एक पावन धरा है। धन सिंह गुर्जर जैसे लोगों की पावन धरा है।आतिथ्य सत्कार का सबसे अच्छा उदाहरण रहा महाकुंभ योगी ने कहा– आतिथ्य सत्कार का इससे अच्छा उदाहरण क्या हो सकता है। देश और दुनिया से जो भी काशी, प्रयागराज और अयोध्या आया। उसके साथ कोई चीटिंग नहीं हुई। कोई लूट, अपहरण, छेड़खानी की घटना नहीं हुई। लोग बहुत ही श्रद्धा से आए।
सीएम योगी ने कहा- स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी यहां के युवाओं के लिए एक नया अवसर होगा। आज उसी की प्रोग्रेस देखने के लिए मैं यहां आया हूं। अब बैठक करने जा रहे हैं कि प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालु देश और दुनिया से पहुंचे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts