HomeAccident Newsट्रक से टकराई कार, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों...

ट्रक से टकराई कार, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

-

छत्तीसगढ़। कोंडागांव में भयानक सड़क हादसे में 1 ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोग थिएटर से फिल्म देखकर घर जा रहे थे, तभी उनकी कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई।

यह टक्कर इतनी भयानक थी कि 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। सभी मृतक कोंडागांव के बड़े डोंगर के रहने वाले थे। सब लोग स्कॉर्पियो कार से मूवी देखने गए थे और लौटते समय टोल प्लाजा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार कार पहले ट्रक से टकराई और कई जिंदगियां उजड़ गईं। जानकारी के अनुसार,हादसे के बाद 10-12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। 3 लोगों की हादसे के दौरान ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान 2 अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, 2 अन्य की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान लखन माड़वी, भूपेंद्र माड़वी, रूपेश माड़वी, नूतन मांझी और शत्रुघन मांझी के रूप में हुई है। वहीं, 7 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts