Homeculturalऋषभ एकेडमी में 'चारित्र्य चक्रवर्ती' मूवी का आयोजन

ऋषभ एकेडमी में ‘चारित्र्य चक्रवर्ती’ मूवी का आयोजन

-

मेरठ–  मेरठ में आज (23 अक्टूबर) ऋषभ एकेडमी में आचार्य शांति सागर महाराज के जीवन पर आधारित ‘चारित्र्य चक्रवर्ती’ मूवी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से कक्षा 1 से 12वीं तक के सैंकड़ों विद्यार्थियों को यह मूवी दिखाई गई। आचार्य शांति सागर महाराज 20वीं सदी के प्रमुख दिगंबर जैन संत थे।

इस मूवी शो में उनके जीवन से संबंधित सभी पहलुओं को दर्शाया गया है। इस मूवी में उनकी बाल्यावस्था, मुनि दीक्षा से लेकर समाधिमरण का चित्रण है। इस मूवी को बच्चों को दिखाने का उद्देश्य उनका चारित्रिक विकास करना है, उन्हें सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाना और उनके बताए हुए मार्ग पर चलाना है।

अंत में विद्यालय के सचिव डॉ संजय कुमार जैन, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार व उप- प्रधानाचार्य पवन कपूर ने आचार्य शांति सागर महाराज के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts