Homeउत्तर प्रदेशBijnorचाँदपुर: अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत

चाँदपुर: अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत

-

  • तीन महिलाओं की हालत गंभीर, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे

चाँदपुर। बिजनौर के नूरपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। अनियंत्रित ट्रक और कार की टक्कर में हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक चाचा के अंतिम संस्कार से पत्नी बहन व सलहज के साथ व्यक्ति वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने घायल महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर देखते हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

दरअसल घटना बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर के नूरपुर थाना क्षेत्र की है। जहां चाचा के अंतिम संस्कार से घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहन लाल (55) पुत्र लोकचन्द निवासी लोकोशेड मुरादाबाद परिवार सहित सोमवार को मुरादाबाद से नूरपुर अपने चाचा के अंतिम संस्कार में आया था। जब वह रात को अंतिम संस्कार से वापस घर लौट रहा था तो मुरादाबाद रोड पर गांव हसुपुरा के निकट अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में सवार चालक मोहनलाल पुत्र लोकचंद की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार उनकी पत्नी स्नेहलता बहन बाला व सलहज रजनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।

मृतक मूल रूप से नूरपुर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी का निवासी था जो काफी समय से मुरादाबाद के लोको शेड में रहकर अपना व्यवसाय करता था। मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उनके परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts