Homeउत्तर प्रदेशMeerutराज्यपाल आनंदीबेन पटेल से वेंकटेश्वरा समूह के प्रति कुलाधिपति ने भेंट की

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से वेंकटेश्वरा समूह के प्रति कुलाधिपति ने भेंट की

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। वैंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सुधीर गिरि के निर्देश पर समूह चेयरमैन के आधिकारिक प्रतिनिधि शिक्षाविद डा. राजीव त्यागी ने लखनऊ राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा, जनस्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार विगत पन्द्रह वर्षों से किये गये प्रभावी कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

राज्यपाल महोदया ने श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे शानदार कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपने लिखित शुभकामना संदेश में श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा शानदार प्रभावी तरीके से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं भविष्य के लिए स्किल्ड युवाओं की फौज तैयार करने का आवाहन किया है , जो कि विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्तर प्रदेश एवं देश का मजबूती से प्रतिनिधित्व कर सकें।

आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने अपरान्ह एक बजे लखनऊ राजभवन में उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट करते हुए वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा “नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति” को अपने विश्वविद्यालय में शत-प्रतिशत लागू करते हुए उच्च शिक्षा, जन- स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे प्रभावी कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

अपने लिखित “शुभकामना संदेश” में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बहुत ही शानदार रोजगारपरक “नई शिक्षा नीति” को शत-प्रतिशत लागू करने पर श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं उसकी पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएँ। मुझे आशा है कि आप निकट भविष्य में भी “उत्कृष्ट शिक्षा, मानव स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण” की दिशा में लगातार काम करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।

महामहिम द्वारा श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के शानदार शैक्षणिक कार्यों के लिए शुभकामना संदेश देने पर डा. राजीव त्यागी को बधाई देने वालों का ताँता लग गया।

उनको बधाई देने वालों में श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रधान सलाहकार एवं कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वी.पी.एस. अरोड़ा, पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. ए.के.शुक्ला, सीईओ अजय श्रीवास्तव, समूह सलाहकार आर.एस शर्मा, कुलसचिव डा. पीयूष पांडेय, डा. दिव्या गिरधर, डा. स्नेहलता, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts