– पैर में गोली मारकर एक को पकड़ा, दूसरा फरार; स्कूटी पर लिखा था- एडवोकेट।
कानपुर। कल्याणपुर पुलिस की बुधवार सुबह चेन लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने लुटेरों की घेराबंदी की तो सीधे फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने शातिर लुटेरे हनुमंत विहार नौबस्ता निवासी अमित के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। उसका कल्याणपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए एडमिट कराया है। इसके बाद उसे बुधवार दोपहर जेल भेजा जाएगा।


