Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ पुलिस ने होटल में हुई चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने होटल में हुई चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

-

– मेरठ में होटल चोरी का खुलासा।

– सीरियल डायरेक्टर के कमरे से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूरा सामान बरामद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पुलिस ने ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लगभग पूरा सामान भी बरामद कर लिया है। इस मामले का खुलासा बुधवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास स्थित कॉनवे होटल में 6 मार्च को चोरी की घटना सामने आई थी। मुंबई निवासी सिद्धार्थ कुमार तिवारी, जो टीवी सीरियल के डायरेक्टर हैं, होटल के कमरा नंबर 507 में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनके कमरे से अज्ञात चोर ने कई कीमती सामान चोरी कर लिया था।

चोरी हुए सामान में एप्पल आईपैड, एप्पल हेडफोन, सैमसंग S24 मोबाइल फोन, करीब 25 हजार रुपये नकद, महंगी ब्राइटलिंग घड़ी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिद्धार्थ कुमार तिवारी की तहरीर पर ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चोरी के खुलासे के लिए छह टीमों का गठन किया। इसमें ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और स्वाट टीम नगर को भी लगाया गया। पुलिस ने होटल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और करीब 50 किलोमीटर तक विभिन्न स्थानों पर जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पकड़े गए आरोपी की पहचान शशांक भोला उर्फ शुभम भोला पुत्र अशोक भोला निवासी शास्त्रीनगर, थाना नौचंदी और हाल निवासी पुलिस एंक्लेव, थाना लोहियानगर, मेरठ के रूप में हुई है।

एसपी सिटी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से होटल के कमरे से चोरी गया लगभग पूरा सामान बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना में होटल का कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे जल्द ही जेल भेजा जाएगा। वहीं मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts