HomeEducation Newsसीसीएसयू के योग विज्ञान विभाग ने जागरुकता शिविर शुरू किया

सीसीएसयू के योग विज्ञान विभाग ने जागरुकता शिविर शुरू किया

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के योग विज्ञान विभाग द्वारा जन जागरूक योग शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन राखी सिंह ने किया। कार्यक्रम में बताया गया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ध्येय वाक्य एक पृथ्वी एक योग है। योग का अर्थ जोड़ना, एकता लाना और संतुलन साधना है। योग में भीतर की शांति देता है और भरी दुनिया में संतुलन बनाने की शक्ति भी। एक पृथ्वी एक योग का तात्पर्य केवल अभ्यास या विचार नहीं बल्कि एक आचरण है। यह जीवन को हर स्तर पर शुद्ध और संतुलित करने की एक क्रांति है,जहां हम स्वयं को समाज को प्रवृत्ति को एकता के सूत्र में बांधते हैं।

पृथ्वी – हमारे जीवन का आधार वायु, जल, अन्न,ऊर्जा योग – हमारे जीवन की दिशा शांति संयम और संतुलन। यही है योग से संतुलन, संतुलन से संरक्षण और संरक्षण से समृद्ध पृथ्वी। अमरपाल ने साधकों को वैदिक मंत्रों के साथ योग सत्र में सूर्य नमस्कार, योग निद्रा आदि का अभ्यास कराया।

योग जागरूकता कार्यक्रम में वैशाली पाटील, डॉक्टर संतोष, डॉ धर्मेंद्र के साथ योग साधक एवं योग विज्ञान विभाग के शिक्षक कमल शर्मा, अंजु मलिक, ईशा पटेल, अरुण सिसोदिया,अभिषेक कुमार, नवज्योति सिद्धू, तथा योग विज्ञान के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts