Homeन्यूज़यूपी में सीसीएसयू पहले स्थान पर

यूपी में सीसीएसयू पहले स्थान पर

-

  • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। क्यूएस रैंकिंग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का उत्तर प्रदेश में पहला स्थान, साउथ एशिया में 222 वां स्थान तथा एशिया में 701 से 750 रैंकिंग आने पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मृदुल कुमार गुप्ता, प्रोफेसर वीरपाल सिंह तथा प्रोफेसर अनिल मलिक के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 10 छात्र-छात्राएं सम्मान प्राप्त करने के लिए राजभवन लखनऊ पहुंचे। अन्य विश्वविद्यालय की मौजूदगी में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हाथों से सम्मान प्राप्त किया।

सम्मान प्राप्त कर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वहां पर हम सब को बहुत कुछ सीखने एवं देखने का मौका मिला। राज्यपाल ने छात्रो एवं शिक्षा एवं विश्वविद्यालय पर भविष्य संबंधित विभिन्न अनुभवों को साझा किया।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने बताया कि माननीय कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल कि यह नई पहल सराहनीय है छात्रों को सम्मान देना उनका उत्साह वर्धन करना काबिले तारीफ है कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के दिशा निर्देशन में ही विश्वविद्यालय ने द२ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

प्रोफेसर मृदुल कुमार गुप्ता ने बताया कि कुलाधिपति द्वारा यह नई पहल छात्रों के लिए ऊर्जा का काम करेगी छात्र जीवन में कुलाधिपति द्वारा बुलाना और उनको सम्मान देना बड़ी बात है शोध निदेशक प्रोफेसर वीरपाल सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष भी चौधरी चरण सिंह विवि ने क्यूएस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था इस वर्ष भी हमने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

पवन कुमार, भौतिकी विभाग, माला माहेश्वरी, इतिहास विभाग, प्रियंका जोशी, शिक्षा विभाग, शालू लाम्बा, जन्तु विज्ञान, जयंत, जन्तु विज्ञान, कंचन शिशौदिया, शिक्षा विभाग, अनुज मावी, भौतिक विज्ञान विभाग, वंशिका भारद्वाज, भौतिक विज्ञान विभाग, संदीप मिश्रा, आदि रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts