Homeउत्तर प्रदेशMeerutलव जिहाद का मामला: इंस्टाग्राम पर राहुल बनकर हिंदू युवती से की...

लव जिहाद का मामला: इंस्टाग्राम पर राहुल बनकर हिंदू युवती से की शादी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के ग्राम दशरथपुर के पास एक महिला और पुरुष के बीच मारपीट की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। पूछताछ में महिला ने वह थाना क्षेत्र हस्तिनापुर की रहने वाली है। पुरुष का नाम इरशाद ( 23) है। वह सरधना का रहने वाला है। महिला के अनुसार, इरशाद ने इंस्टाग्राम पर राहुल भाटी नाम से एक आईडी बनाई थी। उनकी दोस्ती लगभग ढाई वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। इरशाद की मुस्लिम पहचान का पता चलने के बाद भी महिला ने लगभग एक वर्ष पहले कस्बा सरधना में इरशाद के घर पर मुस्लिम रीति-रिवाज से अपनी मर्जी से शादी कर ली थी।

घटना के दिन दोनों मसूरी घूमने गए थे। वापस लौटते समय ग्राम दशरथपुर के पास इरशाद ने दिव्या से अपनी गाड़ी की किस्त भरने के लिए 13,000 रुपए मांगे। महिला के मना करने पर इरशाद ने गाली-गलौज कर मारपीट की।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री जितेंद्र कंबोज 10-15 कार्यकतार्ओं के साथ थाना दौराला पहुंचे और थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह से इरशाद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

महिला ने बताया कि शादी के बाद उसका नाम प्रेम कर दिया था, जिसके नाम से एक इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी। उसने एक दिन अपने स्टेटस पर हिंदू संबंधित पोस्ट लगा दी थी, जिसके बाद इरशाद ने उसके साथ मारपीट की।

उसने यह भी बताया कि इरशाद एक अपराधी है, जो शादी के बाद जेल भी गया था। वह उसे जबरदस्ती नमाज पढ़वाता था। अब इरशाद किसी अन्य हिंदू लड़की के चक्कर में पड़ गया है, जो दिल्ली से एलएलबी कर रही है। महिला का आरोप है कि इरशाद अब उसे खत्म करने की योजना बना रहा है और उस लड़की से शादी करना चाहता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts