Homeउत्तर प्रदेशSaharanpurसहारनपुर में बाढ़ राहत सामग्री के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी,...

सहारनपुर में बाढ़ राहत सामग्री के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

-

– दंपति आशीष-सविता सिंघल पर ठगी और धमकी का आरोप।

– पुलिस ने महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के मालिकों पर केस दर्ज किया।

सहारनपुर। बाढ़ राहत सामग्री की आपूर्ति के नाम पर 18 लाख 35 हजार 250 रुपए की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि एक महिला व पुरुष ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए माल मंगवाया और भुगतान करने के मामले में टाल-मटोल की। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

यूपी के जनपद गोंडा के नवीन मंडी स्थल पड़रीशंकर निवासी रुद्राक्ष एग्रो फर्म के मैनेजर रामलल्लन शुक्ला ने थाना मंडी में दी गई शिकायत में बताया कि उनकी फर्म बाढ़ राहत सामग्री की आपूर्ति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर निवासी आशीष सिंघल और सविता सिंघल ने उनसे संपर्क किया।

आरोपितों ने खुद को पति-पत्नी बताया और कहा कि सविता सिंघल किशन बाजार चिलकाना रोड स्थित महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी की प्रोपराइटर हैं।

पीड़ित के अनुसार, आरोपितों ने बताया कि सहारनपुर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत सामग्री का टेंडर उनकी फर्म के नाम निकला है और उन्हें बड़ी मात्रा में सामग्री की आवश्यकता है।

इस पर विश्वास करते हुए, रुद्राक्ष एग्रो फर्म ने 4 जुलाई 2025 को करीब 18,35,250 रुपये की बाढ़ राहत सामग्री महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर भेज दी। इस आपूर्ति के संबंध में तीन अलग-अलग बिल भी आरोपितों को भेजे गए थे।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने आश्वासन दिया था कि जिला प्रशासन से भुगतान मिलते ही वे तुरंत फर्म का पैसा दे देंगे। करीब सात महीने बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया और हर बार यह कहकर टाल दिया गया कि प्रशासन से अभी तक पैसा नहीं मिला है।

रामलल्लन शुक्ला ने जब जिले के आपदा विभाग के अधिकारियों से जानकारी की, तो पता चला कि प्रशासन द्वारा महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी को भुगतान काफी पहले ही किया जा चुका है।

इसके बाद जब रामलल्लन शुक्ला ने आरोपितों से अपना भुगतान मांगा, तो उन्होंने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी।

थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि आशीष सिंघल और सविता सिंघल के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts