Homeउत्तर प्रदेशAmrohaअमरोहा: मटर फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिला श्रमिक की...

अमरोहा: मटर फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिला श्रमिक की बिगड़ी हालत

-

– पीड़ित श्रमिकों को अस्पताल में कराया भर्ती, उपचार के बाद घर भेजा।

अमरोहा। चांदपुर मार्ग स्थित एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिससे वहां काम कर रहीं छह महिला श्रमिक की हालत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। फौरन ही सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की।

 

 

यह घटना नगर में चांदपुर बाइपास मार्ग पर स्थित अपराइट मटर फैक्ट्री की है। रविवार शाम करीब छह बजे जहां फ्रीजिंग के लिए लगे अमोनिया गैस के सिलेंडर से गैस लीक होने लगा। उस समय फैक्ट्री में 12 महिला श्रमिक काम कर रही थीं। यहां उनका काम मटर को पैकिंग करना है।

गैस रिसाव के बाद श्रमिकों को सांस लेने में दिक्कत हुई। छह श्रमिकों को अर्द्धबेहोशी की हालत में होता देख अन्य श्रमिकों ने शोर मचा दिया तथा उन्हें लेकर बाहर की तरफ भागी। फैक्ट्री प्रबंधन ने भी तुरंत सभी कर्मियों को फैक्ट्री से बाहर निकाल दिया।

इस दौरान महिला मजदूर गीता, अनीता, आरती, अंजू, अलका व नेहा निवासी गांव चुचैला की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें आनन-फानन में नगर के वारसी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। सभी को उपचार के बाद कुछ समय में घर भेज दिया गया। गैस रिसाव की सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने जानकारी दी कि गैस सिलेंडर से रिसाव हुआ था। कुछ देर बाद खर्म क विशेषज्ञों ने गैस रिसाव को पूरी तरह से ठीक कर लिया। प्रबंधन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया व सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। घटना के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा प्रबंधन की जांच शुरू कर दी गई है।

मैं हरियाणा में हूं मुझे फैक्ट्री पर गैस रिसाव की कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में संबंधित कर्मचारियों से वार्ता की जा रही है। मनीष चौधरी, फैक्ट्री संचालक।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts