Homeउत्तर प्रदेशMeerutगुड़गांव से चोरी हुई कार गंगानगर में बरामद

गुड़गांव से चोरी हुई कार गंगानगर में बरामद

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। चार माह पहले हरियाणा के गुड़गांव निवासी प्रमोद कुमार की स्विफ्ट डिजायर कार घर के बाहर से चोरी हो गई थी। यह कार दिसंबर में गंगानगर पुलिस ने बरामद की और उसे लावारिस में जीडी में दर्ज कर लिया था। मगर पुलिस की सजगता के चलते अब इसके मालिक को ढूंड लिया गया है।

चोरों ने कार चोरी करने के बाद उसे क्षेत्र में एक सुनसान जगह छोड़ दिया था। जबकि कार की नंबर प्लेट भी बदली गई थी। गंगानगर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर लावारिस में दाखिल कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने चेचिस नंबर की मदद से गाड़ी मालिक का पता लगाया और गाड़ी मालिक प्रमोद कुमार जानकारी दी। बुधवार को प्रमोद कुमार हरियाणा पुलिस के साथ गंगानगर थाने पहुंचा और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व मेरठ पुलिस को धन्यवाद दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts