पांच लोग गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
बदायूं। सोमवार देर रात बाइक सवार को बचाने की कोशिश में वैगनआर कार पलट गई। हादसे में कार सवार सक्षम गुप्ता (20) की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए।
हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बिजनौर हाईवे पर बहेड़ी मोड़ के पास हुआ। शहर के आदर्शनगर निवासी सक्षम गुप्ता, रिषी गुप्ता के बेटे थे। वे रात करीब 10 बजे एक समारोह से कार में लौट रहे थे। कार में मंडी समिति निवासी अर्चित साहू के अलावा कृष्णांशु शर्मा, उदय, वंश गुप्ता और अमन शर्मा भी सवार थे। बाइक सवार को बचाने की कोशिश में कार पलट गई।
पुलिस सभी को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया। परिजन उन्हें अन्य घायलों के साथ हायर सेंटर ले गए। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भी हायर सेंटर रेफर किया गया।
सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।