चंबा। हिमाचल प्रदेश में चंबा जिला के जनजातीय उपमंडल भरमौर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। सामरा-उरेई लिंक रोड पर सारणी का नाला के समीप एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कते हुए नाले में जा गिरी।
हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई व दूसरे की हालत भी गंभीर है।


