Homeउत्तर प्रदेशMeerutहाईवे पर खंभे से टकराई कार, युवती की मौके पर हुई मौत,...

हाईवे पर खंभे से टकराई कार, युवती की मौके पर हुई मौत, आधा दर्जन घायल, मची चीख-पुकार

-

– कंकर खेड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। दिल्ली देहरादून हाईवे पर बुधवार की रात दिल्ली की तरफ से आ रही लाल रंग की स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे खम्भे से जा टकराई। जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

दिल्ली से कार द्वारा चार युवती और दो युवक कलियर जा रहे थे। देर रात जब वह हाइवे पर कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंबे से टकरा गई। कार में चार युवती कमला, निशा, लक्ष्मी, नारा और दो युवक अंशू और सहजानंद चौधरी सवार थे। कार खंबे से इतनी जोर से टकराई कि आगे से कार खंबे में घुस गई। जिसमें आगे बैठी युवती लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और लक्ष्मी के शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, सभी लोग दिल्ली से कलियर जा रहे थे। लेकिन जब यह लोग कंकरखेड़ा हाईवे पर पहुंचे तभी यह हादसा हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts