Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहज दस लाख में खरीदें शानदार घर, मिलेगी 25 फीसदी छूट, पढ़िए...

महज दस लाख में खरीदें शानदार घर, मिलेगी 25 फीसदी छूट, पढ़िए पूरी खबर

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। अगर आपका भी फ्लैट लेने का सपना है और आप अलग-अलग सरकारी स्कीम की तलाश कर रहे हैं जिसके माध्यम से आपको विशेष छूट के अंतर्गत फ्लैट मिल जाए तो ऐसे सभी लोगों के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल, उत्तर प्रदेश शासन की दिशा निर्देश अनुसार मेरठ आवास विकास परिषद द्वारा 1500 से अधिक फ्लैट की इसी प्रकार से बिक्री हो रही है, जिसमें आवेदक को 25% तक की छूट प्रत्येक वर्ग मीटर के फ्लैट पर उपलब्ध कराई जा रही है।

मेरठ आवास विकास परिषद के सहायक आवास आयुक्त केशव राम ने बताया कि जो भी आवेदक इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वह सभी 7 मार्च तक आॅनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करते समय उन्हें 5% का शुल्क जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि 1500 से अधिक ऐसे फ्लैट की बिक्री की जाएगी, जिसमें 32 वर्ग मीटर, 57 वर्ग मीटर 54 वर्ग मीटर एवं 127 वर्ग मीटर के फ्लैट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन फ्लैटों में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 10 लाख 57 हजार 298 रुपये से लेकर 40 लाख 18 हजार 835 रुपये तक विभिन्न वर्ग मीटर की कीमत निर्धारित है।

सहायक आवास आयुक्त के अनुसार जो भी आवेदक इस योजना के अंतर्गत फ्लैट लेंगे, उन सभी को 60 दिन के अंदर ही फ्लैट की पूरी कीमत जमा करनी होती है। जो आवेदक एक मुश्त के माध्यम से ही फ्लैट की कीमत जमा करेंगे, उनको 5% छूट उपलब्ध कराई जाती है। इतना ही नहीं जो भी आवेदक लोन के माध्यम से भी प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं, ऐसे सभी आवेदकों को भी आवास विकास परिषद द्वारा एनओसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि आसानी से लोन मिल सके। जिससे कि वह इस योजना का लाभ लेते हुए अपने आवास का सपना पूरा कर सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts