Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेश KANNAUJ BUS ACCIDENT: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 38 घायल

 KANNAUJ BUS ACCIDENT: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 38 घायल

कन्नौज में शनिवार सुबह को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार 38 लोग घायल हो गये। जिन्हें प्रशासन की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

-

उत्तर-प्रदेश के कन्नौज में शनिवार सुबह को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे यात्रियों से सवार बस डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। एक्सप्रेसवे पर बस का संतुलन बिगड़ जाने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 38 लोग घायल हो गये। जिन्हें प्रशासन की मदद से उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज में भेज दिया गया है। जहां सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बस शनिवार सुबह गोंडा से दिल्ली जा रही थी। स्लीपर बस थी जिसमें लंबे रूट के यात्री सो रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ जाने से बस अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से जा टकराई जिससे बस पलट गयी। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया।

गनीमत रही है कि घायलों में से किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आयी है। सभी की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts