HomeAccident Newsपोल और डंपर से बस टकराई, 29 यात्री घायल

पोल और डंपर से बस टकराई, 29 यात्री घायल

-

– पलिया में सौ किमी की रफ्तार से चल रही बस हुई अनियंत्रित, 13 की हालत गंभीर।

लखीमपुर खीरी। पलिया में सम्पूर्णानगर मार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक निजी यात्री बस (संख्या यूपी 31 बीटी 7771) अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और फिर एक डम्पर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 29 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

बस सम्पूर्णानगर से पलिया की ओर जा रही थी। पलिया पहुंचने से पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी के घर के सामने चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस पहले एक बिजली के पोल से टकराई, जिससे वह और अनियंत्रित हो गई और आगे खड़े एक डम्पर से जा भिड़ी।
घटना की सूचना पर पलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, 13 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा और चिकित्सकों को उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की गति लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts