Homeउत्तर प्रदेशMeerutखरखोदा में बस और बाइक भिड़ी, महिला की मौत, बेटा घायल

खरखोदा में बस और बाइक भिड़ी, महिला की मौत, बेटा घायल

-

खरखोदा में बस और बाइक भिड़ी, महिला की मौत, बेटा घायल


शारदा न्यूज संवाददाता  |

 

मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव, हापुड़ बाईपास के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार बेटा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

बताया जा रहा है कि महिला बस के पहिए के नीचे आ गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस चालक बस छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में उपचार हेतु भेजा व शव कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।

 

बता दें बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे बसगरी पत्नी कलवा उम्र 45 वर्ष निवासी पीपली खेड़ा अपने भतीजे जाहिद पुत्र यासीन उम्र 24 वर्ष व बेटे अफजाल पुत्र कलवा उम्र 19 वर्ष के साथ मेरठ मोटरसाइकिल से दवाई लेने जा रही थी। बाइक को जाहिद पुत्र यासीन चला रहा था। जैसे ही ये लोग अल्लीपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे हापुड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगने के कारण महिला बस के नीचे आ गई मौके पर ही मौत हो गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts