Homeउत्तर प्रदेशMeerutसराफा व्यापारियों ने खेली फूलों की होली

सराफा व्यापारियों ने खेली फूलों की होली

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सराफा व्यापार एसोसिएशन नील गली द्वारा गुरूवार रात गढ़ रोड स्थित सात फेरे रेस्टारेंट एंड होटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा, संघ प्रचारक सतीश कुमार मुख्य अतिथि रहे।

 

 

कार्यक्रम में सबसे पहले भजन संध्या हुई और इसके बाद श्रीराधा कृष्ण रास हुआ। जिस हॉल में बैठे सभी लोग झूमने लगे। फूलों की होली के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, महामंत्री दिनेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, संरक्षक रमेश चंद, चंद्रमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सतीश मंगा, राकेश रस्तोगी, गौरव, अनुराग, नीरज वर्मा, नीरज वैध, अजय, अंबरीश, आशीष आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts