Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: रास्ते से हटने को कहा तो दबंगों ने कर दिया...

Meerut News: रास्ते से हटने को कहा तो दबंगों ने कर दिया जानलेवा हमला, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

-

  • मामूली बात पर दबंगों ने कर दिया युवक पर जानलेवा हमला,
  • पीड़ित का आरोप थाना पुलिस ने दबंगों पर नहीं की कार्यवाही,
  • कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित।

शारदा रिपोर्टर 

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर शास्त्री नगर के रहने वाले दबंगों ने बीच सड़क से हटाने की बात कहने पर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने सिर पर स्कूटी की चाबियां से ताबड़तोड़ वार किया जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने दबंगों पर कार्यवाही नहीं की इसी के चलते पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की है और सख्त कार्यवाही की मांग की है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र शर्मा नगर के रहने वाले विनय छाबड़ा ने बताया कि मंगलवार देर रात वह अपने किसी काम से शास्त्रीनगर गया था। जब विनय सम्राट हैवेल्स पुलिया के निकट पहुंचा तभी कुछ युवक स्कूटी लेकर बीच सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान विनय ने युवकों से सड़क से हटाने की बात कही जिसको लेकर आरोपी दबंग युवकों ने विनय पर स्कूटी की चाबियां से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई, और गंभीर रूप से घायल विनय को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

 

पीड़ित विनय का आरोप है कि उसने दबंगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा इसी के चलते बुधवार को पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंच गया और एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए दबंग पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी ने पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts