Homeउत्तर प्रदेशMeerutसांड ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर

सांड ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर

-


शारदा न्यूज, संवाददाता |

सरधना। ग्रामीण क्षेत्र में आवारा पशु किसानों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। आए दिन खेतों पर आवारा गोवंश किसानों पर हमला कर रहे हैं। बुधवार को गांव अटेरना में लावारिस सांड ने एक महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से महिला को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया।

गांव में गली से आ रहे आवारा सांड ने महिला को टक्कर मार दी। सांड की टक्कर लगने महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से सांड को दौड़ाया। इसके बाद परिजन घायल अवस्था में महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगातार आवारा गोवंशों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद आवारा गोवंश को गोशाला में नहीं भेजा जा रहा है। आए दिन आवारा पशुओं की चपेट में कोई ना कोई ग्रामीण आ जाता मंगलवार की शाम गांव अटेरना है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में घूम निवासी मछला पत्नी मानसिंह अपने घेर से रहे आवारा पशुओं की पकड़कर गोशाला घर पर जा रही थी। इसी गली में सामने से में भेजा जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts