HomeAccident NewsBulandshahr Accident News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की...

Bulandshahr Accident News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

-

Bulandshahr Accident News: बुलंदशहर जिले के सिकन्द्राबाद क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सिकन्द्राबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने यहां बताया कि जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में गोपालपुर गेट के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर अचानक फट गया जिससे इससे वह अनियंत्रित हो गई और एक कार उससे जा टकरायी।

यूपी के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हो गया है कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में आमने-सामने से हुई इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया हैं मरने वालों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह दादरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार इको कार और सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर का फटना माना जा रही है। टायर फटते ही ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही कार उससे भिड़ गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचएआई कर्मियों की सहायता से क्षतिग्रस्त कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी दौरान हादसे को देख रहा एक स्कूटी सवार युवक भी तेज रफ्तार बलेनो की चपेट में आ गया। स्कूटी को जोरदार टक्कर लगी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts