HomeAccident NewsBulandshahr Accident: ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को डंपर ने कुचला, मौके पर...

Bulandshahr Accident: ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

-

– पहिए के नीचे आया सिर, बीबी नगर चौराहे पर हादसा।

बुलंदशहर। स्याना के बीबी नगर में बुधवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। बीबी नगर थाने पर तैनात 45 वर्षीय होमगार्ड हरवीर सिंह की एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे बीबी नगर चौराहे पर हुई। हरवीर सिंह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे।

हापुड़ मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बीबी नगर थाना प्रभारी संजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बेनीपुर गांव के रहने वाले हरवीर सिंह के परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। जल्दी अज्ञात वाहन व चालक की पहचान कर ली जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts