spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, December 27, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutटूटी पुलिया बन रही परेशानी का सबब

टूटी पुलिया बन रही परेशानी का सबब

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बच्चा पार्क पर बनी हुई टूटी पुलिया इन लोगों के लिए परेशानियों का सबक बनी हुई है। जिसके चलते यहां से निकलना लोगों के लिए दूबर होता जा रहा है। पिछले दिनों इस पुलिया से वाटर पाइप लाइन टूट गई थी। जिसके चलते नगर निगम के जलकल विभाग के कर्मचारियों ने पाइपलाइन को ठीक करने के लिए खुदाई शुरू की। जो पिछले काफी समय से जारी है।

 

लेकिन इस खुदाई करने के कारण यहां का रास्ता बेहद छोटा हो गया है। जिसके चलते यहां से निकलना अब मुश्किल होता जा रहा है। जबकि, स्कूल की छुट्टी होने पर तो हालत और भी बत्तर हो जाते है। वही नगर निगम के कर्मचारियों की कार्यशाली को लेकर लोगों में गुस्सा भी साफ देखा जा सकता है।

यूं तो शहर भर में सुबह से लेकर दोपहर तक जाम के हालात बने रहते हैं लेकिन इन दिनों बच्चा पार्क के सामने बनी हुई पुलिया पिछले कुछ दिनों से टूटी हुई है।जिसके मरम्मत का कार्य पिछले काफी समय से चल रहा है। लेकिन इस टूटी पुलिया के कारण रास्ता संकरा हो गया है। जिसके चलते यहां से निकालने वालों लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कई बार तो यहां लंबा जाम लग जाता है। जिसको खुलवाने के लिए कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी नहीं दिखाई देता। जिसके चलते लोगों को घंटे जाम में फंसा रहना पड़ता है। लेकिन सब कुछ जानकर भी नगर निगम के अधिकारी आंखें मुंदे बैठे है। जबकि रोजाना जाम का जाम झेल रहे लोगों में नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा देखा जा सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts