Homeउत्तर प्रदेशMeerutBreaking News Meerut: परतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, छह माह के बच्चे...

Breaking News Meerut: परतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, छह माह के बच्चे सहित महिला की मौत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 माह के बच्चे सहित महिला की मौत हो गई। हादसे में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कंकरखेड़ा से गाजियाबाद जा रही थी।

बाइक सवार महिला और छह माह के मासूम को ट्रक ने कुचला, ससुर घायल

मेरठ में सोमवार को परतापुर थानाक्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। मायके से ससुराल जा रही महिला और उसके छह माह के मासूम की दर्दनाक माैत हो गई। बताया गया कि महिला बेटे को साथ लेकर ससुर के साथ जा रही थी। परतापुर बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके छह महीने के मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल ससुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में थाना निवाड़ी के गांव निवासी अन्नू पत्नी अर्जुन का कंकरखेड़ा में मायका है। अन्नू अपने छह माह के बेटे केशव और ससुर महेंद्र सिंह के साथ मायके आई थी। सोमवार की सुबह तीनों बाइक पर वापस गांव जा रहे थे। परतापुर बाईपास पर ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ससुर महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक सुरजीत को हिरासत में ले लिया है। दोनों शव मोर्चरी भिजवा दिए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

खबर अभी अपडेट पर है…

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts