Homeउत्तर प्रदेशMeerutBreaking News Meerut: फौजी की पिटाई का मामला, भूनी टोल प्लाजा पर...

Breaking News Meerut: फौजी की पिटाई का मामला, भूनी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पैरामिलिट्री भी तैनात

-

  • नाराज ठाकुर समाज के 500 लोग धरने पर बैठे।

Breaking News Meerut: मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं, भूनी टोल प्लाजा पर एसपी देहात मौके पर और बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स के साथ पैरामिलिट्री भी तैनात हैं।

बताया जा रहा हैं कि फौजी की पिटाई से नाराज लोगों ने मेरठ के भूनी टोल पर पथराव किया।

फौजी की पिटाई से नाराज ठाकुर समाज के 500 लोग धरने पर बैठे। जवान को टोलकर्मियों ने लात-घूसों से पीटा था। फौजी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा हैं।

 

 

यह खबर भी पढ़िए- सेना के जवान के साथ टोलकर्मियों की गुंडई, खंभे से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार

मामला मेरठ के सरूरपुर थाना इलाके के भुनी टोल प्लाजा का है। दरअसल, राजपूत बटालियन में कपिल श्रीनगर के तैनात हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान वो छुट्टी पर अपने गांव गोटका आए हुए थे। छुट्टी खत्म होने के बाद वो वापिस श्रीनगर लौट रहे थे। सरूरपुर थाना इलाके में मेरठ करनाल हाइवे पर भुनी टोल पर वाहनों की कतारें थी। उन्होंने अपना परिचय दिया और बताया कि उनकी दिल्ली से फ्लाइट और सोमवार को बटालियन में उमड़ दर्ज करानी है। सेना के जवान कपिल ने जल्दी जाने की बात कही तो टोल कर्मियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते टोलकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और जमकर पीटना शुरू कर दिया। आठ से ज्यादा टोलकर्मी उन पर दुश्मनों की तरह टूट पड़े और जब भाई शिवम बीच बचाव कराने आए तो उन्हें भी नहीं बख्शा और जमकर पीटा। पास ही खड़े किसी शख्स ने इस गुंडई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर डाली।

मामला सेना के जवान से जुड़ा था तो पुलिस ने भी देर नहीं की और मुकदमा दर्ज करते हुए चार टोलकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने गुंडई करने वाले बाकी टोलकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित कर दी हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts