Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा महिला मोर्चा ने मनाई तीज, रुचि गर्ग बनी तीज क्वीन

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई तीज, रुचि गर्ग बनी तीज क्वीन

-

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई तीज, रुचि गर्ग बनी तीज क्वीन


शारदा न्यूज, संवाददाता ।


मेरठ। आज गुरुवार को होटल सम्राट हेवेंस गढ़ रोड पर भारतीय जनता पार्टी की महानगर महिला मोर्चा द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एमएलसी सरोजनी अग्रवाल , वरिष्ठ समाज सेविका आशा एवं मनिका शर्मा द्वारा गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा की गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन रजनी कुशवाहा और बबीता चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था और सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति देने में महानगर महामंत्री डॉली गुप्ता , महानगर कोषाध्यक्ष रुचि गर्ग और महानगर मीडिया प्रभारी निशा ठाकुर महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत में इशिका द्वारा गणेश वंदना की गई कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र डॉली गुप्ता रुचि गर्ग और निशा द्वारा प्रस्तुत शंकर भगवान की सुंदर और मनमोहक नाटिका ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में महिला मोर्चे की सभी बहनों ने खूब मौज मस्ती की। तीज क्वीन रुचि गर्ग बनी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts