HomeCRIME NEWSभाजपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में घायल, अस्पताल...

भाजपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में घायल, अस्पताल में भर्ती

-

– बाइक से घर लौटते समय घेरकर किया हमला, अस्पताल में भर्ती।

मथुरा। थाना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया गया। भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े प्रमेंद्र उर्फ पम्मी गोस्वामी को 6 युवकों ने नए यमुना पुल पर घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल भाजपा नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े प्रमेन्द्र उर्फ पम्पी गुरुवार देर रात पानीगांव की तरफ से बाइक से वृंदावन लौट रहे थे। जैसे ही वह यमुना पर बने नए पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से आए 6 युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले पम्मी गोस्वामी के साथ मारपीट की। इसके बाद उनमें से एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी, जो पम्मी को लग गई। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल अवस्था में पम्मी गोस्वामी को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में उन्होंने बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं पाए। पम्मी का आरोप है कि गोली मारने के बाद आरोपी उन्हें यमुना में फेंकने की कोशिश कर रहे थे।

अस्पताल में घायल भाजपा नेता डॉक्टरों से खुद को बचाने की गुहार लगाते नजर आए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही यूपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल भाजपा नेता से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही नए यमुना पुल और उसके आसपास आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित ने हमलावरों को अज्ञात बताया है। अभी तक विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts