HomeAccident Newsडीजे गाड़ी और तेज रफ्तार ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की...

डीजे गाड़ी और तेज रफ्तार ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

-

– हादसे में दो गंभीर रूप से घायल, देऊंधा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी।

चित्रकूट। तेज रफ्तार ट्रक और डीजे वाहन की टक्कर में शुक्रवार सुबह 5 बजे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना में डीजे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़क मौके से फरार हो गए।

 

 

रैपुरा थाना क्षेत्र में देऊंधा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक और डीजे वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक ट्रक छोड़क मौके से फरार हो गए। हादसा इतनी भीषण था कि डीजे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र भूपत, राम चंद्र पुत्र लल्लू के रूप में हुई। दोनों युवक डीजे बैंड में काम करते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज धमाके की आवाज आई। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने घायल कमलेश पुत्र देवराज डीजे मालिक और ललित पुत्र चन्दन (22) का रामनगर अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस जांच में जुटी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts