spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsDELHI NEWS: भाजपा ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए...

DELHI NEWS: भाजपा ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हर जगह गड्ढे खोदे हैं: मनीष सिसोदिया

आप (आम आदमी पार्टी) के नेता मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने दिल्ली की लोगों को परेशान करने के लिए हर जगह गड्ढे खोद रखे हैं।

-

नई दिल्ली– दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने मंगलवार (1 अक्टूबर) को भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है,”भाजपा ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हर जगह गड्ढे खोदे हैं।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिवाली तक दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसके लिए दिल्ली के तमाम मंत्री, विधायक ग्राउण्ड पर पहुंचकर सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिसमें पीडबल्यूडी के तहत आने वाली 1400 किलोमीटर की वह सड़क तय की गयी हैं जिसपर समीक्षा कर काम किया जाना है।

भाजपा ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हर जगह गड्ढे खोदे हैं

इसी पर मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सड़क परिवहन के बुनियादी ढांचे पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि  ” भाजपा ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हर जगह गड्ढे खोदे हैं वे चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल जेल में हों, दिल्ली की जनता केजरीवाल को ही वोट देगी।

मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता भी निरीक्षण के लिए सड़कों पर उतरे

दिल्ली की सड़कों के निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री आतिशी पर पूर्वी दिल्ली की देखरेख की जिम्मेदारी है वहीं मंत्री गोपाल राय को उत्तरी पूर्वी दिल्ली व  इमरान हुसैन मध्य और नई दिल्ली की, कैलाश गहलोत दक्षिण पश्चिम दिल्ली व बाहरी दिल्ली और मुकेश शहरावत उत्तर पश्चिम दिल्ली की जिम्मेदारी है।

आपको बता दें कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को आश्वासन दिया था कि रूके हुए सभी काम पूरे किए जायेंगे। रविवार को केजरीवाल ने ही मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर कहा था कि सड़कों का मूल्यांकन किया जाए और सभी मंत्री व विधायक अगले दिन दिनों तक दिल्ली की सड़कों पर उतर कर निरीक्षण करें। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली कैबिनेट में मीटिंग रख अधिकारियों को निर्देश दिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts