HomeAccident Newsबिजनौर: मार्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण की अज्ञात वाहन की टक्कर से...

बिजनौर: मार्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

-


बिजनौर। रेहड़ में मार्निंग वॉक पर गए युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नौशाद (40) पुत्र महबूब सलमानी निवासी रेहड़ शुक्रवार की सुबह हाईवे किनारे टहलने गया था, जहां अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।दुर्घटना में नौशाद गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सको ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उधर थाना निरीक्षक किशन अवतार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फरार वाहन की तलाश के लिए हाईवे किनारे लगें सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली जा रही हैं। मृतक के भाई इरशाद अहमद के मुताबिक नौशाद शुक्रवार की सुबह हाईवे 74 की किनारे टहलने गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेहड़- बादीगढ़ के बीच संत रविदास पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन टक्कर लगने से नौशाद की मौत हो गई। टक्कर मारकर वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts