HomeCRIME NEWSपुलिस ने बाइक को बैलगाड़ी बनाने वाले किए गिरफ्तारी

पुलिस ने बाइक को बैलगाड़ी बनाने वाले किए गिरफ्तारी

-

पकड़े जाने पर हाथ जोड़कर मांग रहे माफी, पांच लोगों को किया गिरफ्तार, बाइक सीज


मुजफ्फरनगर। एक बाइक पर पांच युवकों के सवार होकर हाईवे पर फरार्टा भरने के वायरल वीडियो के बाद मीरापुर पुलिस ने रविवार को पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, युवक न सिर्फ एक बाइक पर पांच सवारी बैठाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, बल्कि राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार और हुड़दंग भी कर रहे थे। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है।

इस मामले में रविवार रात करीब 10 बजे मीरापुर पुलिस की गिरफ्त में पांचों युवकों का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक दिन के उजाले में पुलिस के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। पांचों ने भविष्य में इस तरह यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने और राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करने की बात कही है।

इससे पहले रात के अंधेरे में एक बाइक पर पांच युवकों के सवार होकर पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरार्टा भरने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो मीरापुर के मुझेड़ा टोल प्लाजा का बताया गया था। एक युवक बाइक चला रहा था, जबकि चार युवक उसके पीछे बैठे थे। पांचों युवक कैमरे की तरफ देखकर पोज देते हुए भी दिखाई दे रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। 4 अक्टूबर को मीरापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सम्भलहेड़ा क्षेत्र के पांच युवकों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग में एक ही बाइक पर पांच लोग सवार मिले। इसके अलावा उनके द्वारा राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार और हुड़दंग करने की बात भी सामने आई।

पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान सुनील कुमार, बसंत कुमार, जोनी, रवि और मोन्टी कुमार के रूप में हुई है। सभी सम्भलहेड़ा गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक बाइक पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों के बैठने से खुद बाइक सवारों के साथ-साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। कार्रवाई के बाद पांचों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार की और दोबारा ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts