Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में स्मार्ट मीटर के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (आजाद) का...

मेरठ में स्मार्ट मीटर के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (आजाद) का ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विद्युत विभाग के अधिकारियों का भले ही यह कहना हो कि स्मार्ट मीटर भविष्य की जरूरत है, लेकिन पिछले काफी समय से स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं में लगातार आक्रोश है। जिसके चलते वह लगातार धरना प्रदर्शन और अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने स्मार्ट मीटर को आम जनता के लिए परेशानी का कारण बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की।

 

 

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान ऊर्जा भवन परिसर में एकत्र हुए और विधुत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि मीटर की रीडिंग में पारदर्शिता नहीं है और उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं मिल रही है।

भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर की व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें स्मार्ट मीटर को हटाने और पुराने मीटर बहाल करने की मांग की गई। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया कि, उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया, लेकिन किसानों ने भविष्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts