Homeउत्तर प्रदेशMeerutसीसीएसयू में मधुमक्खियों ने किया हमला, दौड़कर लोग भागे

सीसीएसयू में मधुमक्खियों ने किया हमला, दौड़कर लोग भागे

-

– तपोवन में सुबह टहलने आए थे लोग, कई को काटा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार सुबह मधुमक्खियां के झुंड ने यहां घूमने आए लोगों पर हमला कर दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। लोगों ने भाग कर खुद को बचाया। इस दौरान दो से तीन लोग मधुमक्खियां के हमले में चोटिल भी हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में तपोवन बना है। हर रोज मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोग यहां आते हैं। आज सुबह भी काफी लोग यहां घूमने आए थे। अचानक मधुमक्खियां के एक झुंड ने खलबली मचा दी। जैसे ही मधुमक्खियों ने यहां टहल रहे लोगों पर हमला किया, वह चिल्लाते हुए खुद को बचाने के लिए दौड़े।

काफी देर तक तपोवन से लेकर सीसीएस यूनिवर्सिटी के परिसर तक खलबली मची रही। इस दौरान कई लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिए। मधुमक्खियां के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन मधुमक्खियां के इस हमले ने दस माह पहले हुई घटना की यादों को ताजा कर दिया है।

22 फरवरी को भी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में मधुमक्खियों ने यहां आए लोगों पर हमला किया था। इस हमले में 74 वर्षीय बुजुर्ग धर्मवीर सिंह की मौत हुई थी जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। उसे वक्त काफी दूर तक मधुमक्खियां के झुंड ने लोगों को दौड़ा लिया था।

कई घंटे तक चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर की गतिविधियां बाधित रहीं। बाद में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जगह-जगह बने मधुमक्खियों के छत्ते हटवाने का काम किया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts