HomeTrendingहजरतगंज में ब्यूटी पार्लर में लगी भीषण आग

हजरतगंज में ब्यूटी पार्लर में लगी भीषण आग

-

धुएं से घिरे दो लोग छत पर फंसे, फायरकर्मियों ने लैडर लगाकर बचाया

लखनऊ। हजरतगंज के गौतम पल्ली स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी में गुरुवार तड़के एक ब्यूटी पार्लर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भूतल पर स्थित पार्लर में लगी, जबकि ऊपर के दो तल आवासीय थे। धुआं भर जाने से दो लोग जान बचाने के लिए छत पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायरकर्मियों ने लैडर लगाकर दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी लखनऊ ने बताया कि गुरुवार सुबह 5:42 बजे फायर स्टेशन हजरतगंज कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि 29, क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित ‘जस्ट फॉर डिवाइस’ केडीए पार्लर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर और चौक फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पुष्पेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर रवाना हुए।

दमकल कर्मियों के पहुंचने पर पता चला कि आग भवन के भूतल पर स्थित पार्लर में लगी थी, जबकि ऊपर के दोनों तल आवासीय थे। आग से निकले धुएं के कारण भवन में रह रहे हफीज उल्ला और शादाब खान छत पर पहुंच गए थे। फायरकर्मियों ने तत्काल लैडर लगाकर दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
फायर टीम ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग शुरू कर आग बुझाने का अभियान चलाया। इसके बाद स्मोक एग्जॉस्टर की मदद से पूरे भवन से धुआं बाहर निकाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। भवन स्वामी के मुताबिक आग भूतल पर संचालित पार्लर में लगी थी। पार्लर की संचालिका दीपिका राठौड़, पुत्री डेविड पाल हैं। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि पार्लर में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts