HomeAccident NewsBallia accident: बोलेरो कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत, दो...

Ballia accident: बोलेरो कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत, दो घायल

-

– हादसे में दो गंभीर घायल, वाराणसी रेफर, चालक ने खोया कंट्रोल।

बलिया। बांसडीह क्षेत्र में पर्वतपुर-घेराई मार्ग पर मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।
गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां अनीश की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान रामपुर कला गांव निवासी सत्यम राजभर (20 वर्ष) पुत्र हरीश राजभर और राजा कुमार (18 वर्ष) पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। तीसरा मृतक दिवाकरपुर गांव निवासी विकास (21 वर्ष) पुत्र श्रीकेश राजभर और चौथा अनीश (16 वर्ष) पुत्र राजकुमार शामिल है। जबकि घायल अभिषेक (18 वर्ष) पुत्र कीनू राजभर अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की गति बहुत तेज थी। मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बोलेरो राजा कुमार की थी और वही गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts