HomeCRIME NEWSBahraich murder: लव मैरिज पर जीजा को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी फरार,...

Bahraich murder: लव मैरिज पर जीजा को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी फरार, तलाश में पुलिस दे रही दबिश

-

– मुंबई कमाने जाने वाला था, एक साल से मारना चाहता था साला

बहराइच। एक युवक ने अपने जीजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह एक साल से हत्या की प्लानिंग कर रहा था। हत्यारोपी लव मैरिज से नाराज था। जीजा जब खेत से लौट रहा था तो साला घात लगाकर रास्ते में बैठा था। उसने पास आते ही लाठीझ्रडंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में पड़े युवक को अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला रुपईडीहा थाना इलाके का है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

जानकारी पर परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। इस दौरान हसीब मौके से भाग निकला। आनन-फानन में घायल को लेकर बाबागंज हॉस्पिटल पहुंचे। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे नानपारा सीएचसी रेफर कर दिया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ पाहुब सिंह और रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल की। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बनकुरी गांव निवासी शादाब (20) का गांव के हबीब की बेटी यास्मीन से अफेयर था। एक साल पहले जब दोनों के बीच के रिश्ते की बात परिवार वालों को पता चली तो वे नाराज हो गए। हालांकि बाद में उनकी शादी करा दी गई है। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूर कर लिया था। शादाब को पाकर यास्मीन काफी खुश थी। लेकिन उसका भाई हसीब नाराज था।

शादाब के पिता मुनव्वर ने बताया कि बहू यासमीन का भाई निकाह से खुश नहीं था। वह शादी में भी शामिल नहीं हुआ था। शादाब आज नौकरी के सिलसिले में मुंबई जाने वाला था। वह नमाज पढ़कर खेत लौट रहा था, तभी यासमीन के भाई ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब आसपास खेतों में कुछ बच्चे खेल रहे थे। मारपीट की आवाज सुनकर बच्चे घबराकर गांव की ओर दौड़े और सूचना दी। हम मौके पर पहुंचे तो शादाब को अस्पताल ले गए। यहां उसकी मौत हो गई।

पत्नी यासमीन ने कहा कि मेरा भाई शादी से नाराज था। उसने ही पति को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। यासमीन ने पुलिस से मांग की है कि उसके भाई को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts