HomeAccident NewsBaghpat accident: खड़े ट्रक में घुसी कार, दो युवकों की मौत

Baghpat accident: खड़े ट्रक में घुसी कार, दो युवकों की मौत

-

– दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर हुआ हादसा, शादी से लौट रहे थे दोनों युवक।

बागपत। निमार्णाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर रविवार रात एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम कंडेरा के पास खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक शामली से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
बागपत जिले के निमार्णाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर ग्राम कंडेरा के पास रविवार की रात करीब आठ बजे एक खड़े ट्रक में अनियंत्रित कार घुस गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक शामली से एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे।

 

 

रमाला थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि निमार्णाधीन हाईवे पर कंडेरा गांव के सामने एक ट्रक खड़ा था। रविवार रात करीब आठ बजे शामली की ओर से आ रही एक सेंट्रो कार पीछे से इस ट्रक में जा घुसी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और कार में फंसे दो गंभीर रूप से घायल युवकों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल बड़ौत सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान ग्राम ककौर निवासी सिद्धार्थ पुत्र सतेंद्रपाल और ग्राम बदरखा निवासी सागर पुत्र सुनील के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पीड़ित परिवारों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने बताया है कि सागर के पिता सुनील होमगार्ड हैं और पीसीआर पर तैनात हैं, जबकि सिद्धार्थ के पिता सतेंद्र भी होमगार्ड हैं और वर्तमान में छपरौली थाने में कार्यरत हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts