Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में MBA की छात्रा की...

Meerut News: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में MBA की छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

-

– गर्ल्स हॉस्टल की छत से गिरी एमबीए की छात्रा, मौत

– गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट, सहारनपुर की रहने वाली थी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल के पीछे छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोट होने से पहचान मुश्किल हो रही है। पुलिस वार्डन और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। हालांकि बाद में पता चला कि छात्रा सहारनपुर की रहने वाली है।

 

 

गंगानगर क्षेत्र स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय के सरोजनी नायडू छात्रावास के पीछे बुधवार सुबह एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। प्रारंभिक आशंका है कि छात्रा छात्रावास की ऊंचाई से नीचे गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार महाविद्यालय परिसर में मुक्केबाजी अभ्यास स्थल के पीछे छात्राओं का छात्रावास बना हुआ है। बुधवार सुबह जब सफाई कर्मी वहां पहुंचा तो उसने छात्रावास के पीछे एक छात्रा का शव पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही उसने तुरंत महाविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महाविद्यालय प्रशासन छात्रा को तुरंत आईआईएमटी लाइफ लाइन अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रही थी। बाद में पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाली दूसरी छात्राओं से बात की तो पता चला कि मृतका सहारनपुर की रहने वाली अनु (23 वर्ष) है और वह सरोजनी नायडू हॉस्टल के तीसरी मंजिल स्थित कमरा नंबर 67 में रहती थी।

घटना की सूचना मिलने पर गंगानगर थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छात्रावास की वार्डन और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले में महाविद्यालय प्रशासन अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

 

 

मौके पर पहुंचे एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मृतक छात्रा अनु के परिजनों को सहारनपुर सूचित कर दिया गया है, वो लोग मोर्चरी पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। इसके लिए अनु के साथ रहने और पढ़ने वाली छात्राओं से बात की जा रही है। इसके साथ ही परिजनों के आने पर उनसे भी बात की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts