Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: फोन पर दी जान से मारने की धमकी, आजाद समाज पार्टी...

मेरठ: फोन पर दी जान से मारने की धमकी, आजाद समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने लगाई एसएसपी से गुहार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के महानगर अध्यक्ष अनस पुत्र यासीन निवासी श्यामनगर ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

 

 

अनस का कहना है कि वह महापौर का चुनाव लड़ चुके है। बीते कुछ दिनों से उन्हें अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उनसे अभद्र भाषा में बात करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को भी जानकारी दी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।

महानगर अध्यक्ष ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो
इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित थाना पुलिस की होगी। उन्होंने एसएसपी से अनुरोध किया है कि इस मामले में तत्काल जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने अनस को जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts