HomeAccident NewsAuraiya Accident: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो की मौत, 13...

Auraiya Accident: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो की मौत, 13 गंभीर रूप से घायल

-

– शोकसभा जा रहे ग्रामीणों का एनएच-19 पर ट्रैक्टर पलटा।

औरैया। नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार-मंगलवार रात करीब 1.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पहलटने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

 

 

सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सभी पीड़ित अछल्दा के गढ़ चंद्रपुरा गांव के रहने वाले हैं, जो एक रिश्तेदार की शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे। अछल्दा क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा निवासी ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरलालपुर जा रहे थे। गांव चंद्रपुरा निवासी तिलक सिंह के दामाद साकेत के निधन पर आयोजित शोकसभा में सभी लोग शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-19 पर इमलिया ओवरब्रिज से पहले पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग उसके नीचे दब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी 13 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

 

 

सूचना मिलते ही सीओ मनोज गंगवार, कोतवाली पुलिस, डायल-112, फायर ब्रिगेड और टोल प्लाजा अनंतराम की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। इस दुर्घटना में उर्मिला (45) पत्नी सुघर सिंह और रामशंकर (70) पुत्र मेवालाल की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मोहर श्री पत्नी रामकिशोर, उदयवीर पुत्र मोतीलाल, सुघर सिंह पुत्र पंचमलाल, पिंकी देवी पत्नी सुंदरलाल, सूरजमुखी पत्नी होतीलाल, सुषमा देवी पत्नी श्याम सुंदर, श्याम सुंदर पुत्र पंचमलाल, खुशबू पत्नी संतकुमार, मिथिलेश पत्नी रामनरेश, उषा देवी पत्नी तिलक सिंह, मीरा देवी पत्नी रामशंकर, संतकुमार पुत्र तिलक सिंह और ट्रैक्टर चालक मोहित सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts