HomeCRIME NEWS14 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

14 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-

– रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला शव, एक संदिग्ध हिरासत में।

प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे मेजारोड रेलवे स्टेशन के पास 14 साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान थे। बच्चे की टी-शर्ट फटी थी। प्लेटफार्म नंबर 4 के समीप रेलवे चारदीवारी के पास बकरियां चराने गए ग्रामीणों ने शव देखा। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

 

 

मृतक की पहचान मेजा थाना क्षेत्र के पाती गांव के रहनेवाले राजाराम के बेटे समीर (14) के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर 12 बजे घर से निकला था। वह कहां गया इसकी किसी जानकारी नहीं थी।

रात में भी घर ना लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने समीर का शव खेत के किनारे झाड़ियों में पड़ा देखा। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

 

 

गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मौके से शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। समीर के चेहरे पर रुमाल बंधा हुआ था और उसकी शर्ट भी फटी हुई थी, जिससे छीना-झपटी या मारपीट की आशंका जताई जा रही है।

मां अनिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। समीर एक भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता राजाराम मजदूरी करते हैं। घटना के दौरान वह काम पर गए थे।

मां की शिकायत और आरोप के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए संदिग्ध को थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह ने बताया कि परिजनों के द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप में गांव के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts