Homeउत्तर प्रदेशHastinapurसरेआम लाठी, डंडों से किया हमला, कई घायल, वीडियो हो रहा वायरल,...

सरेआम लाठी, डंडों से किया हमला, कई घायल, वीडियो हो रहा वायरल, जांच में जुटी पुलिस

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव में दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दहशत फैला दी। हमले की यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित पक्ष के युवक ने बताया कि वह गांव के एक छोर से होकर अपने घर लौट रहा था, तभी उसने देखा कि उसके भाई के पीछे गांव के कुछ लोग डंडे और धारदार हथियार लेकर दौड़ रहे हैं। वह अपनी जान बचाकर घर की ओर भागा तो हमलावरों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।

हमले में विकास, विपिन और उनके परिवार की महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमलावरों का तांडव करीब 20 मिनट तक चलता रहा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts