HomeCRIME NEWSMeerut: अपनी साइकिल खड़ी कर दूसरे की साइकिल चुराई, पुलिस आरोपियों की...

Meerut: अपनी साइकिल खड़ी कर दूसरे की साइकिल चुराई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। साइकिल चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरों ने साइकिल चुराने के लिए ऐसा फामूर्ला अपनाया, जिसे देखकर सब दंग रह गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

वायरल वीडियो नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर 2 का है। जिसमें दो आरोपी दिखाई दे रहे हैं। पहला आरोपी साइकिल से आता है। वह अपनी साइकिल एक डेयरी के बाहर खड़ी कर देता है और बराबर की दूसरी दुकान में चला जाता है। चंद सेकेंड बाद ही वह आरोपी दुकान से बाहर आता है और अपनी साइकिल ना लेकर पास ही खड़ी दूसरी साइकिल को ले जाता है। इस घटना की कुछ देर बाद ही एक दूसरा आरोपी इस दुकान पर आता है। वह दुकान से एक चॉकलेट लेता है और फिर बाहर आकर अपने साथी के द्वारा खड़ी की गई साइकिल बहुत आराम से ले जाता है।

जिस डेयरी के बाहर से यह साइकिल चोरी की गई है, वह सुरेंद्र सिंह चौहान की है जो फूलबाग कॉलोनी इलाके में रहते हैं। बराबर में ही एक कन्फेक्शनरी है। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजकर 26 मिनट की है। सुरेंद्र को जब अपनी साइकिल नहीं मिलती है तो वह पड़ोसी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक कराते हैं, जिसमें साइकिल चोरी की यह अनूठी वारदात दिखाई दे रही है।

साइकिल चोरी की फुटेज पुलिस को मिली है, जिसमें यह वारदात कैद है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही है हालांकि इस मामले में साइकिल मालिक की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। – अभिषेक तिवारी,सीओ सिविल लाइन ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts